Posted on September 13, 2021
पिछले आरोग्य मंत्र ब्लॉग – ०८ मे हमने जाना की “ऋतुचर्या याने ऋतु के नुसार आहार विहार मे बदलाव करने से हमारी प्रतिकार शक्ति अच्छी रहती है|
अभी अक्टूबर की गरमी आ रही है| आयुर्वेद मे इस ऋतु को शरद ऋतु कहते है| शरद ऋतु मे आहार विहार क्या बदलाव करे ये हमे नारली पौर्णिमा मे ही बताए है याने “नारियल खाओ और निरोगी रहो |”
आज का घरेलू नुस्का नंबर – ०६ है
“अक्टूबर का इम्युनिटी बूस्टर है – नारियल- एक सर्वगुण संपन्न फल|”
नारियल को हिंदू संस्कृति मे अनन्यसाधारण महत्व है| इसे श्रीफल कहते है| क्यूकी इसे भगवान को अर्पण करते है और हर एक शुभ कार्य की शुरुवात नारियल से की जाती है| नारियल का धार्मिक और आध्यत्मिक महत्व हम बाद मे जानेंगे|
लेकिन आज २ सितंबर को जागतिक नारियल दिन मनाया जाता है| इस अवसर पर हम नारियल का आरोग्य के दृष्टि से महत्व जरूर जानेंगे |
“निसर्ग पंचमहाभूतो से बना है – पृथ्वी, पानी, तेज, वायु, आकाश|” निसर्ग मे नारियल आकाश मे उत्पन्न होता है इसलिए नारियल का तेल आकाश के याने सफेद रंग का होता है| और जो तेलबीज जमीन मे आते है जैसे तील का तेल,सरसों का तेल वह भूमी के पीत रंग के होते है|
कितना सुन्दर है ना निसर्ग |
नारियल शीत और सफ़ेद रंग का होता है, इसलिए वह पित्त कम करता है| आयुर्वेद नुसार अक्टूबर मे निसर्ग मे गर्मी और शरीर मे पित्त बढ़ता है| इसलिए अक्टूबर का इम्युनिटी बूस्टर है नारियल| तो अब जानते है किस तरह से नारियल का सेवन करने से हम निरोगी रहेंगे|
हमने अभी जाना नारियल आकश मे उत्पन्न होता है| इसलिए इसमे आकाशतत्व की अधिकता होती है| इसलिए वह शरीर के आकाशतत्व वाले अवयवोपे अच्छा काम करता है | कौनसे है यह अवयव ? यह है – सिर, कान और पेट|
१ . सिर –
आपने कभी देखा है नारियल और हमारे सिर मे काफी समानता है |
इसके बाल हमारे बाल, इसका कवच हमारा कवच याने Skull और इसके अंदर जो नारियल है वो हमारे मेंदू के समान है | इसके अंदर जो पानी होता है वो CSF याने सिर मे जो पानी होता है उसके समान होता है | इसलिए नारियल सिर के सब तरह के व्याधि मे बहुत अच्छा काम करता है और इन सब अवयव को पोषण देता है |
इसलिए अब गर्मी से रोज सुबह खाली पेट पका नारियल शक्कर के साथ खाना चाहिए| इससे पित्त संतुलित रहता है और बुद्धि, बाल और मेंदू को पोषण मिलता है| नारियल का तेल बालो के लिए अच्छा है | रोज रात सोते वक्त नारियल के तेल से तलवो को मालिश करनी चाहिए| इससे गर्मी मे होने वाली आखो की जलन कम होती है|
2 . कान –
आयुर्वेद के नुसार कान ये आकाश तत्व का अवयव माना है| इसलिए आकाश के गुण शब्द हमे कान से सुनाई देते है| लेकिन ध्वनि प्रदूषण टी.वी, मोबाइल इनसे कानो मे वात बढता है, और हमे विविध कान की बीमारिया हो सकती है|
इसके लिए आयुर्वेद ने नारियल के तेल से “कर्णपूरन” करने को कहा है |
इससे कानो मे वात संतुलित रहता है और कानो का आरोग्य अच्छा रहता है|
कर्णपूरन याने हफ्ते मे एक दिन कानो मे नारियल के तेल के ४-४ बूंद डालकर १० मिनट लेट जाइए| और १० मिनट के बाद रुई से कानो को अच्छेसे साफ कीजिये| अगर कानो मे तेल रह गया तो फंगस हो सकता है|
आज हमने जाना की नारियल से सिर और कान को कैसे फायदा होता है| अगले ब्लॉग मे हम नारियल पेट के लिए कैसे गुणकारी रहेगा ये जानेंगे|
तब तक नारियल खाओ और निरोगी रहो |
Stay Healthy Stay Blessed.
Category: Home Remedies Tagged: Aarogyam Ayurvedic Clinic, ayurveda, आकाश, आग, इम्युनिटी, कर्णपूरन, कान, घरेलू नुस्के, तेज, नारियल, निसर्ग, पंचमहाभूत, पृथ्वी, पौर्णिमा, बूस्टर, मेंदू, वायु, शरद ऋतु, सिर, booster, coconut, ear, earth, fire, head, health, Healthy Eating, Healthy Living, HOW TO, immunity, Nature, panchakarma, Sharad hritu, tips, Treasures of Ayurveda